BREAKING

#JaunpurNews : सभासदों ने काटा बवाल, जानिए पूरा मामला | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को बोर्ड बैठक में नगर पंचायत के सभासद, अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी बैठक में सम्मिलित हुए। सभासदों ने पूर्व में हुए बोर्ड बैठक में कार्रवाई रजिस्टर के बारे में जानकारी मांगा। करवाई रजिस्टर की जानकारी नहीं दिया गया। सभासदों ने बोर्ड की बैठक में मनमाना करने का आरोप लगाकर बैठक का बहिष्कार कर दिया। इस बात से नाराज अध्यक्ष पति मौके पर पहुंचकर बोर्ड बैठक में सभासदों को गाली-गलौज देकर भगा दिया। सभासद अध्यक्ष पति के खिलाफ जफराबाद थाने पर तहरीर दिया।

शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड बैठक दोपहर 12 से शुरू हुआ। मोहल्ला हिसारकोट की सभासद समा परवीन, मोहल्ला चकमहमूद के सभासद दिलशाद, मोहल्ला सैयद हास के सभासद परवेज कुरैशी, मोहल्ला सैयादलीपुर की सभासद सादिक बानो, मोहल्ला नसाही से विनोद प्रजापति, दरीबा मोहल्ला से गुलाबी देवी सहित गूगल 10 वार्ड के सभासद सम्मिलित हुए। सभासदों ने पूर्व में हुए बोर्ड बैठक में नगर पंचायत में कुल कितने कर्मचारी चयनित हैं, जानकारी मांगी थी। नगर पंचायत में पिछले छ माह में हुए कार्यों में कितने धन खर्च किए गए, ब्योरा मांगा था। नगर पंचायत के द्वारा उनको जानकारी नहीं दी गई।
उक्त बात को लेकर नगर पंचायत के सभासदों ने बैठक में जानकारी मांगी। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सभासद अपनी मांग पर खड़े रहे लेकिन उनको नगर पंचायत की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई। 3 बजे के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष पति डा. सरफराज का नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर सभासदों को गाली-गलौज देने लगे। सभासदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष पति डा. सरफराज खान के खिलाफ जफराबाद थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में अधिशासी अधिकारी विजय सिंह से फोन पर संपर्क किए गया। उन्होंने फोन नहीं उठाया।

#JaunpurNews : सभासदों ने काटा बवाल, जानिए पूरा मामला | #NayaSaveraNetwork

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें