#BareillyNews: वकील के घर प्रथम बिटिया जन्म पर बार अध्यक्ष मनोज हरित कराएंगे 11 हजार की एफडी | #NayaSaveraNetwork
निर्भय सक्सेना@ नया सवेरा
बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित ने अधिवक्ताओं के परिवार में पहली बेटी के जन्म होने पर 11हजार रुपये की एफडी कराने की घोषणा की। जिला बार एसोसिएशन के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार दुबे एवं बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज कुमार हरित ने सयुंक्त रूप से एक साथ ध्वजारोहण किया। जिला बार सभागार में विचार गोष्ठी एवं रंगारंग कार्यक्रमों से पूर्व सचिव वीरेंद्र प्रकाश ध्यानी ने जिला जज विनोद कुमार दुबे, एडीजे प्रथम हरेंद्र बहादुर सिंह एवं फैमिली जज त्रिपाठी एवम न्यायिक अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विचार गोष्ठी में वरिष्ठ अधिवक्ता राधा कमल सारस्वत, अरुण कुमार सक्सेना एवं अनिल कुमार भटनागर ने विस्तार से चर्चा की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार दुबे ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयाँ प्रेषित की। यू पी बार काउंसिल के सदस्य शिरीष मेहरोत्रा ने कहा कि सोच समझकर किया कार्य ही एक उम्दा पहचान दिलाता है। इसलिए बिना सोचे समझे कभी भी किसी कार्य को नहीं करना चाहिए। मनोज हरित के परिवार में वकील के निधन पर मृतक राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार करने की भी घोषणा की। इस अवसर पर कई अधिवक्ताओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की की प्रस्तुति दी। उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)


