#BareillyNews: प्रेमिका की हत्या कर की आत्महत्या | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक ने होटल में अपनी प्रेमिका की गला रेत कर हत्या कर दी और बाद में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी ने मंगलवार देर शाम बताया कि रोडवेज के पास एक होटल में 18 अगस्त की रात एक युवक और युवती आकर ठहरे थे। युवक ने होटल के रजिस्टर में अपना नाम मोहम्मद आलम और खुद को कोतवाली के मोहल्ला आजमनगर का निवासी लिखा। पुलिस के मुताबिक जिस लड़की का शव होटल से बरामद किया था उसकी शिनाख्त फरजाना उर्फ शब्बो निवासी थाना शाही के रूप में हुई है।



