BREAKING

धर्मप्रेमी ने करवाया अयोध्या में रामलला व अन्य दर्शनीय स्थल का दर्शन | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

अवधधाम। अयोध्या धाम में सावन के महीने में धर्म के कार्य चलते रहते हैं। इसी क्रम में मुम्बई के सेवानिवृत्त शिक्षक जौनपुरवासी अशोक सिंह ने अपने उन साथियों को जो बचपन से उनके साथ रहे लोगों से जुड़कर धार्मिक भ्रमण के लिए तैयार कर अयोध्या रामलला का दर्शन व गाजीपुर मार्कण्डेय महादेवधाम का दर्शन कराया। उक्त आयोजन का विचार बनते ही अपने सम्पूर्ण खर्च से यह यात्रा करवाई। 

अब उनकी इच्छा है कि वृन्दावन बांकेबिहारी जी का भी दर्शन कराये। उनके अनुसार इस धार्मिक आयोजन से जहां उन्हें पुण्यकर्म का लाभ होगा। वहीं दूसरों के लिए प्रेरणादायी भी। बताते है कि श्री सिंह छात्र जीवन से ही अपने सहपाठियों के साथ रहकर इस तरह के अनोखे कार्य करते रहे हैं जो लोगों के लिए अनुकरणीय है। 

शुद्ध वैष्णव आहार के पक्षधर श्री सिंह अनेक व्यसन से दूर रहने का लोगों से जुड़कर अनुरोध भी करते हैं। सनातन धर्म की पताका ऐसे ही धर्मप्रेमी लोगों से अनवरत प्रयास से आगे बढ़ रही है। 

आयोजक श्री सिंह ट्रांसपोर्ट व्यवसाय का कार्य करते हुए अनेक धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने में लगे हैं, जिससे धर्मप्रेमी भक्तजन लाभ उठा सके। इस कार्य में सहकर्मी राकेश सिंह ने ही उन्हें प्रेरणा दी है। अयोध्या में आवास की सुविधा डॉ. उदय प्रताप सिंह ने प्रदान कर व भ्रमण मार्गदर्शन देकर उनकी टीम को सहयोग दिया है। 


आजमगढ़ के सेवानिवृत्त शिक्षक राजकुमार सिंह भी बढ़-चढ़कर इस पुण्यकार्य में सहयोगी बने रहे व इसके अलावा कई अन्य लोग भी सहयोग देकर उत्साहित कर रहे हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें