BREAKING

#JaunpurNews : रक्षाबंधन के दिन गायब हुई किशोरी का अब तक नहीं मिला सुराग | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। रक्षाबंधन के दिन अपने भाइयों को राखी बांधने के बाद शाम 4:30 बजे बाजार से उपवास की खाद्य सामग्री लेने निकली 17 वर्षीया किशोरी का अभी तक पता नहीं चला। स्थानीय पुलिस भी मामले में सिर्फ एफआईआर दर्ज कर घर वालों को दौड़ा रही है। 

पुलिस ने अगर गायब किशोरी के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर रखा होता तो शायद अब तक पता चल गया होता। परंतु योगी सरकार की पुलिस को किसी परिवार के दुख से क्या लेना देना? प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बक्सा के मई गांव निवासी खुशी मिश्रा रक्षाबंधन के दिन शाम 4:30 बजे घर से नजदीकी बाजार गई तो फिर वापस नहीं लौटी। पिता रवि भूषण मिश्र और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। यदि किसी को खुशी के बारे में जानकारी मिले तो वह कृपया मोबाइल क्रमांक 6307128941पर संपर्क करे।


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें