BREAKING

#JaunpurNews : माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल जौनपुर के छात्रों की बड़ी उपलब्धि | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के कक्षा 12वीं के 2023-24 बैच के छात्रों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) में शानदार प्रदर्शन किया है। 

उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रमुख कॉलेजों जैसे रामजस कॉलेज, लेडी श्री राम कॉलेज और कमला नेहरू कॉलेज में प्रवेश दिलाया है।

स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह और प्रिंसिपल श्रीमती श्वेता मिश्रा ने छात्रों की इस बड़ी उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 

यह स्कूल और छात्रों दोनों के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है।





नया सबेरा का चैनल JOIN करें