#JaunpurNews : जौनपुर में भ्रष्टाचार की सूचना पर डीएम ने की छापेमारी | #NayaSaveraNetwork
- कंप्यूटर ऑपरेटर हिमांशु और अनिल यादव की सेवा समाप्त करने के निर्देश
- बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक राहुल सिंह की भूमिका संदिग्ध
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड के द्वारा कार्यालय सक्षम अधिकारी भूमि प्राधिकरण (CALA) का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा गहनता से पत्रावलियों और अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई द्वारा भुगतान संबंधी पत्रवालियां संदिग्ध पाई गई जिसपर उन्होंने इन पत्रवालियों की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रथम दृष्टया कानूनगो संतोष तिवारी , कंप्यूटर ऑपरेटर हिमांशु और क्लर्क अनिल यादव और बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक राहुल सिंह की भूमिका संदिग्ध पाई गयी है। जिसपर कानूनगो संतोष कुमार तिवारी को कलेक्ट्रेट से संबद्ध करने और कंप्यूटर ऑपरेटर हिमांशु और अनिल यादव की सेवा समाप्त करने के निर्देश तथा राहुल सिंह को नोटिस जारी करने के निर्देश मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह को दिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जॉइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नन्दन सिंह, उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं कुणाल गौरव,ज्ञानप्रकाश सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


