वर्सोवा विधानसभा में शानदार रही कांग्रेस की न्याय यात्रा | #NayaSaveraNetwork

  • फरहान आजमी ने किया वर्षा गायकवाड का सम्मान

वर्सोवा विधानसभा में शानदार रही कांग्रेस की न्याय यात्रा  | #NayaSaveraNetwork
शिवपूजन पाण्डेय @ नया सवेरा

मुंबई। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व में आज वर्सोवा विधानसभा में न्याय यात्रा निकाली गई। डॉ आंबेडकर चौक से प्रारंभ हुई यह न्याय यात्रा बहराम बाग नाका पर समाप्त हुई। न्याय यात्रा में जिस तरह से हजारों की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भाग लिया, उसे देखकर वर्षा गायकवाड़ खुश नजर आई। न्याय यात्रा के दौरान अखिल भारतीय अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा युवा कांग्रेसी नेता फरहान आजमी द्वारा मोहब्बत की दुकान नाम से लगाई गई गाड़ियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इन गाड़ियों के माध्यम से रैली में शामिल लोगों को शीतल पेय पिलाया गया।  डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक से आरंभ न्याय यात्रा में बहराम बाग नाका आते-आते हजारों की संख्या में अल्पसंख्यक विभाग के लोग शामिल हो गए। श्री आजमी ने वर्षा गायकवाड का शानदार स्वागत किया। उनके स्वागत से गदगद वर्षा गायकवाड़ ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर कांग्रेस की  ताकत को वापस लाना है। न्याय यात्रा के दौरान वर्षा गायकवाड़ के साथ  जिला अध्यक्ष क्लाइव डायस, प्रभारी डॉ. किशोर सिंह, अल्पसंख्यक विभाग के मुंबई के अध्यक्ष हाजी इब्राहिम भाई जान सिकंदर आजम गफूर खान जय गुप्ता के अलावा जिले के सभी बेसिक कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई , महिला कांग्रेस तथा अल्पसंख्यक विभाग के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : माउंट लिट्रा जी स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad



#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : जौनपुर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें