BREAKING

#MumbaiNews: ‘सेतु बनती पत्रिकाएं’ कार्यक्रम संपन्न | #NayaSaveraNetwork

  • महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी का आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी ने प्रेस क्लब में 'सेतु बनती पत्रिकाएं' कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और महाराष्ट्र राज्य गीत की प्रस्तुति से हुआ। प्रस्ताविकी में महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष शीतला प्रसाद दुबे ने विषय के महत्व को समझाते हुए कहा कि पत्रिकाएं भाषा और संस्कृति के संवर्धन हेतु निरंतर कार्यरत रहती हैं। 

वाराणसी से पधारे वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु उपाध्याय ने वक्तव्य में कहा कि “पत्रिकाएं, क्षेत्रीय सीमा का अतिक्रमण करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर मुखरित होती हैं। प्रकाशक के साथ पाठक का महत्व अधिक होता है। पाठक के सक्रिय और जागरूक होने पर संपादकों को निर्णय बदलना पड़ता है। पत्रिकाएं सोच-विचार एवं समसामयिक विषयों को लेकर चलती हैं। इसी क्रम में वाराणसी से प्रकाशित साहित्यिक पत्रिका ‘सोच-विचार’ के संपादक नरेंद्रनाथ मिश्र ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता में महाराष्ट्र का सबसे अधिक योगदान है। 

चुनौतियों का सामना करते हुए मिशनरी तौर पर प्रकाशित पत्रिकाएं लेखक और पाठक तो तैयार करती ही हैं, सृजनात्मक सूत्र भी पैदा करती हैं। मुख्य अतिथि अमरजीत मिश्र ने कहा कि अंग्रेजीदां पत्रकारों को पीछे छोड़ते हुए आज हिंदी पत्रकार सामयिक विषयों पर सक्रिय हैं। हालांकि हमें बंद होती हिंदी पत्रिकाओं के बारे में चिंता करने की विशेष आवश्यकता है। सोच-विचार ने काशी अंक प्रकाशित कर काशी से जुड़े अनेक संदर्भों को प्रकाशित किया है। पत्रिकाओं पर खबर बनने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सुंदरचंद ठाकुर ने कहा कि- पत्रिकाएं मुझे पत्रकारिता की ओर ले आईं।

पिथौरागढ़ की पहाड़ियों से मेरी यह यात्रा संपादकों को पत्र लिखने से शुरू हुई। समयांतर में लिखते हुए मैं पत्रकार, साहित्यकार बना। वर्तमान में लघु पत्रिकाएं नवोदित लेखकों को स्थान देकर बहुत बड़ा कार्य कर रही हैं। इन्हें सहेजने की आवश्यकता है। राकेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। कार्यक्रम में आनंद सिंह, संजय सिंह, प्रमिला शर्मा, गजानन महतपुरकर, ओमप्रकाश तिवारी, सुनिल सिंह, गंगाधर सिंह, रोशनी किरण आदि विद्वानों सहित भारी संख्या में हिंदी प्रेमी और पत्रकार उपस्थित थे।


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें