BREAKING

#JaunpurNews : ट्रेन से कट कर तीन लोगों की माैत, पुलिस शिनाख्त करने में जुटी | #NayaSaveraNetwork



  • शिनाख्त की कोशिश कर रही आरपीएफ

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जफराबाद जंघई रेलवे मार्ग स्थित इब्राहिमपुर गांव के पास ट्रेन संख्या 04245 की चपेट में आने से तीन अज्ञात व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर 3 अज्ञात व्यक्ति संदिघ्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कट गए। परिणाम स्वरूप सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। 

मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। शुक्रवार रात को हुई इस घटना के बाद से मड़ियाहूं पुलिस लगातार मृतक परिजनों की तलाश करने में जुटी है। इस बाबत पूछे जाने पर जौनपुर जंक्शन के आरपीएफ प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 04245 इलाहाबाद जौनपुर पैसेंजर से ट्रेन की चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। पहनावे से लोग कयास लगा रहे है कि तीनों मृतक मजदूर थे। सूत्रों के अनुसार मृतक बिहार राज्य के बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस संपर्क करने की कोशिश कर रही है।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad


तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें