BREAKING

#MumbaiNews: निसर्ग ग्रींस कॉम्प्लेक्स में गणेश मंदिर को लेकर बिल्डर को सौंपा ज्ञापन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अंबरनाथ। अंबरनाथ पूर्व स्थित निसर्ग ग्रींस डैफोडिल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा नेता एडवोकेट रूद्रमणि पांडे के नेतृत्व में बिल्डर को एक ज्ञापन सौंपकर फेस 2 परिसर में किए गए वायदानुसार श्री गणेश जी का मंदिर बनाने की मांग की। निसर्ग ग्रींस की तरफ से उपस्थित अमृत पाल तथा रितेश गजवानी ने  जल्द ही यहां श्री गणेश का मंदिर बनवाने का भरोसा दिलाया। सोसायटी की तरफ से उपस्थित रहने वाले लोगों में एडवोकेट रूद्रमणि पांडे के अलावा वरिष्ठ नागरिक आत्माराम गुडे, काशीनाथ बागराव, राणे, अलका सिंह रचना त्रिवेदी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। सोसायटी ने ज्ञापन की प्रति सांसद श्रीकांत शिंदे, अंबरनाथ के विधायक बालाजी किंकर तथा उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी को भी भेजा है।

*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें