#VaranasiNews: मराठी अभिनेत्री का अश्लील वीडियो और फोटो वायरल, बनारस के होटल संचालक को नोटिस | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। मुंबई निवासी मराठी अभिनेत्री का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि वाराणसी के चौक स्थित एक होटल संचालक ने वाई-फाई का इस्तेमाल कर अभिनेत्री का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस माले में मुंबई पुलिस ने होटल संचालक को नोटिस भेजा है। प्रकरण के अनुसार, मराठी अभिनेत्री टेलीविजन धारावाहिक में काम करती है।
2023 में उसे एक महिला ने इंस्टाग्राम पर मैसेज कर रेनाउन एप डाउनलोड कर कमाई की बात कही। एप डाउनलोड कर अभिनेत्री ने अपना अकाउंट खोला। कमाई के बारे में एक अन्य युवक उसे गाइड करता था। इसके बाद एक अन्य इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज कर अभिनेत्री को बताया गया कि उसका अश्लील वीडियो और फोटो वायरल है। अभिनेत्री की शिकायत पर मुंबई के बांगुरनगर एलआर स्टेशन की पुलिस ने जांच की। पुलिस ने होटल संचालक को नोटिस भेजा है।

