#PuneNews: हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 3 घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पुणे। पुणे जिले के पौड के पास घोटावडे में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से यह हादसा होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि यह हादसा खराब मौसम के कारण हुआ है। यह हेलीकॉप्टर किसका है और इसमें कौन सवार था, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। कितने यात्री थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुणे के पौड में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि बदलते मौसम और लगातार हो रही बारिश के कारण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर में कुछ लोग भी सवार थे।
खबरों की मानें तो, पायलट समेत तीन लोग इस हेलीकॉप्टर में बैठे थे। हेलीकॉप्टर में सवार सभी के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। घोटावडे में अचानक हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।


