#KolkataNews: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन | #NayaSaveraNetwork

#KolkataNews: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का आज यानी गुरुवार को कोलकाता स्थित उनके घर पर निधन हो गया है। वह 80 वर्ष के थे। इस बाबत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राज्य इकाई के सचिव मोहम्मद सलीम ने यह जानकारी दी। जानकारी दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भट्टाचार्य वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे।

उनके परिवार में पत्नी मीरा और बेटी सुचेतना हैं। माकपा नेता भट्टाचार्य 2000 से 2011 तक राज्य के मुख्यमंत्री थे। खुद बुद्धदेव ने साल 2015 में CPI (M) के पोलित ब्यूरो के साथ-साथ अपनी पार्टी की केंद्रीय समिति से भी इस्तीफा दे दिया था। बीते जुलाई में उनको सांस लेने में दिक्कत के चलते उनकी शारीरिक परेशानी अचानक बढ़ गयी थी। तब उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। 

बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत की जानकारी मिलने के बाद वुडलैंड्स अस्पताल से पूर्व PM के पाम एवेन्यू स्थित घर पर एंबुलेंस भी भेजी गई थी। तब वहां चिकित्सा अधिकारी और पैरामेडिक्स एम्बुलेंस में पाम एवेन्यू पहुंचे थे और उन्हें अस्पताल लाया गया था। बुद्धदेव भट्टाचार्य दक्षिण कोलकाता के बालीगंज इलाके में दो कमरे के एक छोटे से सरकारी अपार्टमेंट में ही रहते थे। कहा गया कि वह क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी नामक बिमारी से पीड़ित थे और बीते कुछ वर्षों में बहुत कम ही वह घर से निकले थे। उन्हें आखिरी बार साल 2019 में बाहर देखा गया था जब वह CPI(एम) की एक रैली में गए थे, लेकिन धूल से एलर्जी के चलते वह शामिल नहीं हो सके और वापस घर लौट आए थे। तब से ही उनके खराब स्वास्थय की बातें होने लगीं थी।

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राज यादव की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : मां मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशंस के संस्थापक अध्यक्ष शैलेंद्र निषाद की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : शाहगंज सोंधी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें