#JaunpurNews : फार्मासिस्ट कर रहा अवैध वसूली | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुफ्तीगंज, जौनपुर। प्रदेश की मौजूदा सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक से बढ़कर एक सुविधाओं का फरमान जारी करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित तमाम योजनाओं पर पानी की तरह पैसा बहा रही है और गर्भवती महिलाओं के गर्भ से लेकर प्रसव तक निःशुल्क जांच एवं परामर्श सहित आवश्यक दवाएं एवम् पौष्टिक आहार आदि एवं निःशुल्क व्यवस्था की गई है लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज में तैनात फार्मासिस्ट गिरीश तिवारी द्वारा क्षेत्र से आने वाली प्रसूताओं से भर्ती करने के नाम पर 200 रुपए और प्रसव के दौरान उपयोग में आने वाले दवाओ को देने के नाम पर 500 रुपए तक की अवैध वसूली कर ली जाती है। जो लोग पैसा देने की असमर्थता जाहिर करते हैं, उन्हें जिला चिकित्सालय रिफर्ड करने की धमकी दी जाती है जिससे लोग मजबूरीवश पैसे की व्यवस्था करते हैं।

