BREAKING

#JaunpurNews : जौनपुर के इस ज्वेलर्स पर लगा नकली सोना बेचने का आरोप | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मनेछा गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया कि आराध्या ज्वेलर्स ने नकली सोने का चैन देकर हमारे साथ ठगी की है। उक्त गांव निवासी पिंका गुप्ता पत्नी ईश्वर चंद गुप्ता ने बीते 2 सितंबर 2023 में खेतासराय कस्बे के खुटहन रोड पर ऋषि तालाब के बगल यादव कटरा में स्थित आराध्या ज्वेलर्स के प्रोपाइटर सुजीत सोनी व उनके भांजे आनंद सोनी से एक सोने की चेन व पाजेब की खरीद की थी। चेन देकर पाजेब बाद में ले जाना कहा। महिला बार—बार दुकान का चक्कर लगाती रही लेकिन सुजीत आजकल करता रहा। उसके बाद उक्त महिला जरुरत पड़ने पर वही सोने की चेन बेचने के लिए दुकान पर गई तो दुकान का सटर बन्द मिला। अगल—बगल के लोगों से पूछने पर पता चला कि सुजीत दुकान बन्द कर लगभग 3 माह से लापता है। उसका भांजा दुर्गा मंदिर के पास अलग दुकान चलाता है। महिला जब आनंद की दुकान पर पहुंची तो उसने बताया कि यह चेन पीतल की है। महिला और दो—तीन दुकानों पर पता कि तो सभी ने पीतल होने की बात कही। तब महिला ने आनंद से कहा कि यह चेन आप और आपके मामा ने ही दिया था तो आनंद ने कहा कि हमसे कोई मतलब नहीं है। महिला यह सुनकर बिलकुल स्तब्ध रह गई। फिलहाल इस मामले में लिखित तहरीर थाने में दिया है।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें