#JaunpurNews : साइकिल से बाजार गई लड़की लापता | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के एक गांव की लड़की बीते मंगलवार को घर से साइकिल लेकर बाजार के लिए निकली और गायब हो गई। लड़की के पिता बीते 3 दिनों से जलालपुर थाने पर सूचना देकर गुहार लगा रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 3 दिन बीत गए। लड़की के गायब होने के संबंध के मुकदमा तक नहीं लिखा गया। पिता को पुलिस गाली देकर भगा दे रही है। घर से ढाई लाख रुपए नगद तथा 4 लाख रुपए का जेवरात गायब है। उसके साथ कोई अनहोनी या घटना तो नहीं हो गई। इस बात को लेकर माता पिता व परिवार घबराए हुए हैं।
बीते मंगलवार को शाम 5 बजे जलालपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी लड़की के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री घर से साइकिल लेकर नत्थनपुर बाजार के लिए निकली थी। घर नहीं लौटी। घर वाले शाम छ: बजे उसके फोन पर संपर्क किया। फोन बंद था। घर के लोग खोजने निकल गये लेकिन वह नहीं मिली। बुधवार को सुबह उसकी साइकिल बाजार के किनारे खेत में मिली। उधर घर से 2 लाख 50 हजार रुपए तथा साढे 3 लाख रुपए के गहने गायब है। लड़की के पिता ने बताया कि मेरी बिटिया नाबालिग है। मेरे गांव के एक युवक पर संदेह है। युवक के खिलाफ जलालपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। संदेह जताया कि मेरी बिटिया को पैसे गहने के लिए बहला फुसलाकर लेकर साथ लेकर भाग गया है। गहने और पैसे के लिए बिटिया के साथ अनहोनी की बात परिजनों को सता रही है। गांव वालों ने बताया कि जिस पर संदेह है, वह अब तक गांव वालों की जानकारी में कई मासूम लड़कियों के साथ अनहोनी कर चुका है। मासूमों के साथ उसने कई घटनाएं किया हुआ है। पुलिस इस बात की गंभीरता को नहीं समझ रही है। समय रहते पुलिस हरकत में नहीं आई तो कहीं उक्त लड़की के साथ कोई अनहोनी न हो जाय, इस बात की पीड़ा परिवार को सता रही है।
- पुलिस ने गाली देकर भगाया
लड़की के पिता ने कहा कि पिछले 4 दिनों से मैं जलालपुर थाने का चक्कर लगा रहा हूं। अभी तक मुकदमा नहीं हुआ। 3 दिन से सुबह से लेकर शाम तक थाने पर बैठा रहता हूं। गुरुवार की शाम थानाध्यक्ष से अपनी बात की पीड़ा लगाकर गुहार लगाया। थानाध्यक्ष मुझे गाली देकर डांट फटकार कर भगा दिया। मामले में जलालपुर थानाध्यक्ष मनोज सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि गाली देकर भागने का आरोप गलत है। लड़की के गायब होने की सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। मामले में मुकदमा के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। जांच की जा रही है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

