BREAKING

#JaunpurNews : स्कूल से घर जा रहे बालक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : स्कूल से घर जा रहे बालक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरैयाकाजी गांव के एक निजी स्कूल से 8 वर्षीय बालक की पढ़कर घर जाते समय बालू लदा ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार मीरापुर गांव के निवासी शिव कुमार का 8 वर्षीय पुत्र अनुज यादव स्थानीय थाना क्षेत्र के बरैयाकाजी गांव की एक निजी विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य करता था। रोज की तरह वह मंगलवार दोपहर स्कूल बंद होने के बाद घर के लिए निकला ही था कि बरैयाकाजी गांव के समीप एक तेज गति से जा रहे बालू लदा ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया जिसके चलते घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जब तक लोग बालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते उससे पहले घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उधर मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता शिवकुमार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। थानाध्यक्ष राजनारायन चौरसिया ने बताया कि पिता के तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

स्रोत : विशाल विश्वकर्मा

*#HappyIndependenceDay: गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर जौनपुर के इतिहास विभाग के प्रो. डॉ. राकेश कुमार यादव की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*#HappyIndependenceDay: Age Institute Jaiswal Bhavan Jogiyapur Jaunpur की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*#HappyIndependenceDay: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*#HappyIndependenceDay उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें