BREAKING

#JaunpurNews : निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में दर्ज करने 2 माह का विशेष अभियान | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में दर्ज करने 2 माह का विशेष अभियान | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में दर्ज करने के लिए 16 अगस्त से 16 अक्टूबर 2024 तक दो माह का विशेष अभियान चलाये जाने का निर्देश जारी किया गया है जिसमें 16 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक राजस्व, तहसील अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर राजस्व ग्रामों में प्रचार प्रसार तथा खतौनियों का पढ़ा जाना तथा लेखपाल द्वारा वरासत के लिए प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उन्हें ऑनलाइन भरा जाना है। एक से 15 सितम्बर 2024 तक क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा परिषदादेश संख्या 9616, 4-34ए, 2018 (वरासत) 29 अक्टूबर 2018 में दी गई व्यवस्था 'लेखपाल द्वारा आनलाईन जॉच की प्रकिया' के अनुसार कार्रवाई किया जाना है। 16 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक राजस्व निरीक्षकों द्वारा परिषदादेश में दी गयी व्यवस्था ’’राजस्व निरीक्षक जॉच एवं आदेश पारित करने की प्रकिया; के अनुसार कार्यवाही किया जाना, राजस्व निरीक्षक (कार्यालय) द्वारा राजस्व निरीक्षक के नामान्तरण आदेश को आर-6 में दर्ज करने के पश्चात् खतौनी की प्रविष्टियों को भूलेख साफ्टवेयर में अद्यावधिक करना। 1 से 5 अक्टूबर 2024 तक जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार तथा उपजिलाधिकारी से इस आशय का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया जायेगा कि उनके क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित राजस्व ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण दर्ज होने से अवशेष नहीं है। 6 से 13 अक्टूबर 2024 तक अभियान के अन्त में जिलाधिकारी द्वारा जनपद की प्रत्येक तहसील के 10 प्रतिशत राजस्व ग्रामों को रैण्डमली चिन्हित करते हुए उनमें अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा इस तथ्य की जांच करायी जायेगी कि निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई प्रकरण दर्ज होने से बचा नहीं है। 1 सितम्बर, 15 सितम्बर, 30 सितम्बर 2024 को जनपद की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में परिषद की वेबसाइट पर फीड करना एवं राजस्व परिषद द्वारा पाक्षिक रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करायी जायेगी। 16 अक्टूबर को जनपद द्वारा परिषद को निर्धारित प्रारुप पर प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराये जायेंगे।

मुख्य सचिव द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिए यह निर्देश दिया गया है कि उपजिलाधिकारी और तहसीलदार का दायित्व होगा कि प्रत्येक राजस्व ग्राम के लिए उपरोक्तानुसार भ्रमण कार्यकम तैयार करते हुए उसे सभी संबंधित राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों को सूचित करें जिन ग्रामों के अधिकतर काश्तकार अन्य स्थानो पर निवास करते हो उन ग्रामों पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता होगी। यह भी निर्देश दिया गया है कि उपजिलाधिकारी के द्वारा भ्रमण कार्यक्रम की प्रति जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी व अन्य शासकीय विभागों को भी सूचनार्थ एवं यथावांछित सहयोग के लिए प्रेषित की जाए। पंचायती राज विभाग एवं नगर विकास विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया जाए कि वे राजस्व निरीक्षक द्वारा आयोजित ग्राम राजस्व समिति की बैठक मे परिवार रजिस्टर, जन्म मृत्यु रजिस्टर व अन्य सम्बन्धी अभिलेखों के साथ उपस्थित रहे ताकि राजस्व अभिलेखों पंचायती राज विभाग एवं नगर विकास विभाग के अभिलेखों में एकरूपता रहे।
निर्देशित किया गया है कि ऐसे काश्तकारों के लिए जो सामान्यतः ग्रामों में निवास नहीं कर रहे है या जिनका निर्धारित दिवस पर राजस्व ग्रामों में पहुंचना संभव न हो उनके लिए प्रत्येक तहसील में एक काउण्टर खोलते हुए अविवादित वरासतों को दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त किये जाए। उनकी सहायता के लिए हेल्प लाइन तथा जन सुविधा केन्द्रों का भी उपयोग किया जाये। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी एवं समस्त तहसीलदार को अवगत कराया है कि मुख्य सचिव के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में दर्ज करने के लिए चलाये गये अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार कराये तथा भ्रमण कार्यकम तैयार कराकर उसकी एक प्रति सम्बन्धित लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को उपलब्ध कराते हुये एक प्रति जिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करायें तथा एक-एक प्रति जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को तत्काल उपलब्ध करायें। उक्त के साथ-साथ तहसील स्तर पर एक काउण्टर खोलते हुए अविवादित वरासतों को दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त किये जाए तथा खोले गये काउण्टर का फोन नम्बर, मोबाईल नम्बर उपलब्ध करायें।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork
Ad



*#HappyIndependenceDay: श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad

*#HappyIndependenceDay: राष्ट्रीय लोकदल के नेता मिर्जा जावेद सुल्तान की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad

*#HappyIndependenceDay: समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें