BREAKING

#JaunpurNews : बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में घर में काम कर रही एक महिला की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार राजेपुर गांव में 40 वर्षीय तारा देवी प्रजापति पत्नी राजनाथ प्रजापति घर में साफ-सफाई की काम कर रही थी। इस दौरान फर्राटा पंखा नीचे रखा हुआ था वह उसे उठाकर दूसरी जगह करने लगी। पंखे में विद्युत प्रवाह रही थी, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। घर पर कोई नहीं था। बाद में स्कूल से बेटी आई तो कमरे का दरवाजा खोली देखी उसकी मां जमीन पर गिरी पड़ी थी। बेटी के शोर मचाने पर लोग जमा हो गए और सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर घर में कोहराम मचा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

स्रोत : विशाल विश्वकर्मा

*#HappyIndependenceDay: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*#HappyIndependenceDay : जिले के वरिष्ठ डॉक्टर हरिनाथ यादव की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  #NayaSaberaNetwork*
Ad


#HappyIndependenceDay: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaberaNetwork
Ad


*#HappyIndependenceDay: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी के अध्यक्ष आलोक सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaberaNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें