#HyderabadNews : दुर्गा माता मंदिर पर सामूहिक रूप से सम्पन्न हुआ रुद्राभिषेक | #NayaSaveraNetwork
- दर्जनों जोड़ों में विधि विधान से भगवान भोले की पूजा अर्चना की
नया सवेरा नेटवर्क
हैदराबाद। बिहार सहयोग समिति तेलंगाना और बिहार महिला ऐसोसिएशन द्वारा आज रविवार को इंदिरा नेहरु नगर ( मलकाजगिरी, दुर्गा माता मंदिर में सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। पूरे भक्ति भाव वातावरण में आयोजित रुद्राभिषेक से दर्जनों दंपतियों के साथ सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। रविवार समय प्रातः 9 बजे से शुरू किया गया रूद्राभिषेक दोपहर 2 बजे समाप्त हुआ।
महादेव की अराधना के दौरान दुर्गा माता मंदिर परिसर में स्थित भगवान शंकर का जलाभिषेक, हवन भी किया गया। पंडित सुशील कुमार ओझा द्वारा महादेव पूजा को सम्पन्न करवाया गया। शाम को 4.30 बजे से श्री सुंदरकांड का अखंड संगीतमय पाठ सुशील कुमार ओझा की टीम द्वारा सुनिश्चित किया गया।
विशेषकर रुद्राभिषेक का कार्यक्रम महिला एसोशिएसन की अध्यक्ष अनिता भगत ने अपनी पूरी टीम के साथ पूजा में भाग लिया। सभी भक्तों ने पूजा के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया। पूजा-अर्चना के दौरान हर हर महादेव का नाम गूजता रहा।