BREAKING

#VaranasiNews: पिछले 24 घंटे से गंगा का जलस्तर स्थिर, दो दिन पहले घट रहा था पानी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

 वाराणसी। गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे से स्थिर है। मंगलवार की सुबह जलस्तर 66.43 मीटर रिकार्ड किया गया। दो दिन पहले जलस्तर घट रहा था। जिला प्रशासन की ओर से जलस्तर की निगरानी की जा रही है। पिछले सप्ताह बुधवार से ही गंगा के जलस्तर में गिरावट हो रही थी। दो से तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा का जलस्तर घट रहा था। चार दिनों में लगभग डेढ़ मीटर पानी नीचे खिसका। हालांकि सोमवार को गिरावट थम गई और जलस्तर स्थिर हो गया। वाराणसी में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। ऐसे में गंगा का जलस्तर अभी चेतावनी बिंदु से 4 मीटर नीचे है। वैसे प्रशासन की ओर से निगरानी की जा रही है।

*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें