#VaranasiNews: बरेका में जन्माष्टमी की धूम, कर्मियों ने उत्साह से मनाया कान्हा का जन्मोत्सव | #NayaSaveraNetwork
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना में जन्माष्टमी की धूम रही। बरेका रंगशाला में कर्मियों ने परिवार संग उत्साह के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। आकर्षक झांकी के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप के दर्शन को भक्त उमड़े। इस दौरान भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एसके श्रीवास्तव एवं प्रमुख मुख्य इंजीनियर विनोद कुमार शुक्ला रहे।
अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन कर्मचारियों के बीच एकता और सामूहिकता की भावना को बढ़ावा देते हैं। वहीं धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर को भी बचाए रखने के लिए जरूरी हैं। इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, सहायक कार्य प्रबन्धक सुरेश सिंह, सयुक्त सचिव कर्मचारी परिषद श्रीकांत यादव, कर्मचारी परिषद सदस्य अमित यादव, मनीष सिंह सहित कारखाने के कर्मचारियों और उनके परिवारों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।


