#JaunpurNews : माटीकला टूल-किट्स वितरण 21 अगस्त को | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी0के0 सिंह ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा माटीकला का कार्य करने वाले कारीगरों को माटीकला टूल-किट्स वितरण योजनान्तर्गत 21 अगस्त 2024 समय 12ः00 बजे निःशुल्क चाक वितरण हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के चयन की कार्यवाही मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में स्थान चतुर्थ तल विकास भवन जौनपुर में चयन कमेटी द्वारा किया जाना है।
उक्त के क्रम में समस्त आवेदनकर्ता जिन्होंने जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में निःशुल्क चाक वितरण हेतु 2024-25 में आवेदन किया है को अवगत कराया जाता है कि उपरोक्त दिनांक को समय से उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने का कष्ट करें। उक्त के सन्दर्भ में अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नम्बर 9705349119 पर सम्पर्क कर किया जा सकता है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News
%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg)
