BREAKING

#JaunpurNews : दिव्यांगजन का नाम राशन कार्ड में होना आवश्यक: दिव्या शुक्ला | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला ने दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे सभी दिव्यांगजनों को अवगत कराया है कि दिव्यांग पेंशन की द्वितीय तिमाही की धनराशि निदेशालय से आधारवेस्ड के माध्यम से दिव्यांगजनों के खाता में अन्तरित की जायेगी। आधारवेस्ड से दिव्यांग पेंशन हेतु दिव्यांगजन का बैंक खाता एनपीसीआई में मैप होना आवश्यक है।

दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे सभी दिव्यांगजन बैंक में जाकर अपना बैंक खाता एन0पी0सी0ई0 में मैप कराये जिससे कि उनकी दिव्यांग पेंशन की द्वितीय तिमाही की धनराशि बैंक खाता में अन्तरित हो सके साथ ही यह भी अवगत कराया है कि दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे सभी दिव्यांगजन का नाम राशन कार्ड में होना आवश्यक है। यदि किसी दिव्यांगजन का नाम राशन कार्ड में नहीं है तो वह अपना फैमिली आई0डी0 बनवाकर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करायें। अन्यथा की स्थिति में दिव्यांग पेंशन की द्वितीय तिमाही की धनराशि खाते में अन्तरित होने में कठिनाई होगी।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806| #NayaSaberaNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें