BREAKING

#JaunpurNews : अतिरिक्त लाभ के लिए मक्का एवं मिलेट्स की करें खेती | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। कृषि विभाग द्वारा सोमवार को विकास खंड डोभी एवं केराकत के खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम एवं उत्तर प्रदेश श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरुद्धार योजना अंतर्गत विकासखंड स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें  मक्का एवं श्री अन्न की सफल खेती के लिए किसानों को जागरूक किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि जनपद में मक्का के अच्छादन, उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के लिए त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना अंतर्गत किसानों को मक्के की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के साथ मक्का उत्पादन से अतिरिक्त लाभ प्रदान करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। 

वर्तमान में जनपद में मक्के का कुल क्षेत्रफल 56757 हेक्टेयर, उत्पादन 135922 मैट्रिक टन, उत्पादकता 23.95 कुंतल प्रति हेक्टेयर है। योजना के तहत मुख्य रूप से देशी मक्का, संकर मक्का के साथ-साथ जनपद में पॉप कार्न,स्वीट कार्न और बेबी कार्न की बढ़ती मांग को देखते हुए इन सभी प्रजातियों की उन्नत तकनीक प्रदर्शन, अनुदान पर संकर बीज वितरण, प्रचार प्रसार कार्यों को अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण, भ्रमण, ग्राम पंचायत, विकास खंड, जनपद स्तर, राज्य स्तर पर गोष्ठियों/कार्यशाला का आयोजन तथा मक्का प्रसंस्करण के अंतर्गत मेज सेलर एवं बेच  ड्रायर मशीनों पर अनुदान सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 

उन्होंने किसानों को मक्का की सफल खेती के छः मूल मंत्र, खेत का चुनाव, खेत की तैयारी, बीज का चुनाव, बुवाई की सही विधि, खरपतवार नियंत्रण, कीट रोग नियंत्रण की विस्तार से जानकारी दिया। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ0 आरके सिंह द्वारा श्री अन्न अंतर्गत ज्वार, बाजरा, कोदो, रागी के उत्पादन एवं उपयोगिता की जानकारी दिया, कृषि वैज्ञानिक अमित कुमार ने पशुपालकों को बरसात में पशुओं के रख-रखाव एवं संतुलित राशन की जानकारी दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रसेन सिंह तथा संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि डीएन सिंह ने  किया गया। इस मौके पर  उप  संभागीय कृषि प्रसारण अधिकारी डॉ0 स्वाति पाहूजा, विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ0 शिवानंद मौर्य, चंद्र मोहन सिंह, शिव दयाल, आशीष गोसवामी, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें