#JaunpurNews : अमृत महोत्सव पर आयोजित होगा खेल प्रतियोगिता | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ से प्राप्त निर्देश एवं जिला प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में 15 अगस्त, 2024 को आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में पुरूष वर्ग की 05 किमी0 एवं महिला वर्ग में 2.5 किमी0 की क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन प्रातः 6.30 बजे से कुत्तुपुर तिराहे से प्रारम्भ होकर 2.5 किमी0 चलने के बाद महिला वर्ग की रेस समाप्त हो जायेगी तथा पुरूष वर्ग का रेस इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर के मुख्य गेट पर समाप्त होगी।
क्रास कन्ट्री रेस में प्रथम छः स्थान प्राप्त करने वाले पुरूष एवं महिला खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी कृष्ण यादव, पूर्व चौम्पियन एथलीट से सम्पर्क कर अपनी प्रविष्टि करा सकते हैं। आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत स्टेडियम में 13 अगस्त से 14 अगस्त की अपरान्ह 5.00 बजे तक कोई भी इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि करा सकते हैं। प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की प्रविष्टि पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जायेगी।

