#MumbaiNews: वर्सोवा विधानसभा में काली पट्टी बांधकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र में महिलाओं और मासूम बच्चियों पर बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ आज मुंबई कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जगह-जगह मुंह और हाथ पर काली पट्टी बांधकर निषेध व्यक्त किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सिद्धार्थ खोसा के नेतृत्व में वर्सोवा विधानसभा में मुंबई उच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर निषेध व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलदेव खोसा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोलते हुए सिद्धार्थ खोसा ने कहा कि महाराष्ट्र की एनडीए सरकार में महिलाएं तथा मासूम बेटियां अपने को पूरी तरह से असुरक्षित महसूस कर रही हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।


