#MumbaiNews: शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे ने आंगनबाड़ी सेविकाओं का किया सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महिलाओं को आत्मनिर्भर और ताकतवर बनाने की दिशा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की लोकप्रिय योजना मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना को मागाठाणे विधानसभा में सभी पात्र लाभार्थी महिलाओं तक पहुंचाने के लिए विधायक प्रकाश सुर्वे ने कल शाम को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में, सक्रिय काम करने वाली सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री की इस महत्वपूर्ण योजना को लाभार्थी महिलाओं तक पहुंचाने में आपका विशेष योगदान रहा। सरकार की तरफ से मैं आप सभी का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त करता हूं।
.jpg)
.jpg)
