#JaunpurNews : कजरी खेलने के लिये निकली महिला के साथ छेड़खानी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के साथ छेड़खानी की घटना सामने आयी है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुँचाया जहां से इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।हालांकि पुलिस अभी जांच की बात कहते हुए घटना की पुष्टि नही की है।पुलिस का कहना है कि महिला के साथ छेड़खानी की बात सामने आयी है घटना की जांच की जा रही है।
बताया जाता है कि विवाहिता बगल के गांव में कजरी खेलने की बात कहकर घर से शनिवार को देर शाम को निकली थी।जब वह काफी देर रात तक घर नही लौटी तो परिजन उसे खोजने निकले। गांव के ही बाहर करीब 5 सौ मीटर दूर शराब की दुकान के पास वह बदहवास पड़ी थी।रात करीब 12 बजे के बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।मौके पर पहुँची पुलिस महिला को सीएचसी ले आयी,जहां से इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला के मुंह से शराब की गंध आ रही थी, जिससे लगता है कि उन लोगों ने शराब पिलाने के बाद महिला के साथ छेड़खानी किया गया है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

