BREAKING

#LucknowNews : बाइक की टक्कर में दो कांवड़ियों की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। सावन का दूसरा सोमवार है, जहां सैकड़ों श्रद्धालू अपने घर से देवघर के लिए निकल रहे है। भीड़-भाड़ में लगातार कई सारी घटनाओं की खबर भी सामने आ रही है। इसी बीच यूपी की सड़क पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो बाइकी की टक्कर में दो कांवड़ियों को अपनी जान गवानी पड़ी। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र में आज यानी सोमवार की सुबह यह घटना हुई, जिसके बारे में पुलिस ने बताया कि दो मोटरसाइकल के भीषण टक्कर में दो कांवड़ियों की मौत हो गई।

  • पुलिस ने दी जानकारी
इस घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर निवासी अंकित (30) और उसका साथी अनिल (25) कछला घाट से गंगा जल लेकर रविवार शाम अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उझानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा मार्ग पर स्थित भूड वाली मजार के पास उनका वाहन सामने से आ रही कांवड़ियों की मोटरसाइकिल से टकरा गया।

इसके साथ ही सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों के बीच भीषण टक्कर में अंकित और अनिल के साथ-साथ दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चारों कांवड़ियों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अंकित और अनिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं सिंह ने आगे बताया कि हादसे में घायल दो अन्य कांवड़ियों को बरेली स्थित हायर सेंटर रेफर किया गया है।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad


तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad


#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें