#VaranasiNews: ट्रामा सेंटर की ओपीडी का समय बदला, अब इतने बजे से चलेगी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। बीएचयू अस्पताल के बाद अब ट्राॅमा सेंटर की भी ओपीडी का समय बदल दिया गया है। सोमवार से ट्राॅमा सेंटर की ओपीडी भी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी। ट्राॅमा सेंटर के अस्सिटेंट रजिस्ट्रार की ओर से इसका आदेश जारी किया गया है। इसकी कॉपी आईएमएस बीएचयू के निदेशक, ट्राॅमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज के साथ ही विभागों के अध्यक्षों को भी भेज दी गई है। दोपहर 12 बजे तक मरीजों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके पहले 25 जुलाई से बीएचयू अस्पताल की ओपीडी आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलने शुरू हुई है।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News
Varanasi


