BREAKING

#RampurNews: नाम नगर पंचायत का परन्तु काम ग्राम पंचायत के बराबर भी नहीं | #NayaSaveraNetwork




शीतला प्रसाद जायसवाल @ नया सवेरा

रामपुर। रामपुर को नगर पंचायत का दर्जा तो मिल गया परंतु क्षेत्र के विकास कार्य, ग्राम पंचायत के बराबर भी नहीं है। क्षेत्र के  दर्जनों स्थान ऐसे हैं जहां पर हल्की बरसात होने पर भी घुटने तक पानी जमा हो जाता है। जिससे आवागमन करने की समस्या के साथ-साथ पानी जमा  होने से मच्छरों का भी आतंक बढ़ जाता है। जिससे संक्रामक जैसी बीमारी बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। ठीक उसी प्रकार वार्ड नंबर एक व वार्ड 6 के क्षेत्र हरिजन बस्ती में मुख्य मार्ग पर घुटने तक पानी जमा हो जाता है। जिससे जहां पर आवागमन करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, वहीं पर पानी की सड़ांध  से लोग परेशान है। इस बाबत वार्ड नंबर 6 के सभासद सनोज कुमार ने बताया कि नगर पंचायत के सहयोग फाईटर व पाईप के द्वारा  एकत्रित पानी को निकाला जाता है।परंतु हल्की सी बरसात होने पर स्थित ज्यों की त्यों  हो जाती है।
 इस बाबत नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि आसपास के में स्थित ग्राम समाज की जमीन जहां से पानी निकल जाता रहा है। लोग अतिक्रमण करके कब्जा कर लिए हैं, तो पानी जाए तो कहां जाए। वैकल्पिक व्यवस्था के हिसाब से फाइटर आदि लगाकर पानी को किसी तरह निकाला जाता है।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें