BREAKING

#JaunpurNews : सिकरारा में व्यापारी से मांगी गई 50 लख रुपए के रंगदारी | #NayaSaveraNetwork

  • चार दिन पहले परिजनों के ऊपर लक्ष्य करके चलाई गई थी गोली
  • पुलिस विभाग में मचा हड़काम, परिजन भी दस्त में
  • सुरक्षा की दृष्टि से दरवाजे पर पुलिस बल तैनात

शेर बहादुर यादव @ नया सवेरा
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिकरारा बरई पार मार्ग पर बरिया की पाहि के समीप जिस व्यापारी के ऊपर 4 दिन पहले अपाचे सवार तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा लक्ष्य करके गोली चलाई गई थी उसी दिन से परिजन डर-डर कर अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन कर ही रही थी कि शनिवार रात्रि लगभग 8:30 बजे के करीब व्यापारी कुंवर चंद्र गुप्ता के मोबाइल पर धमकी भरा फोन आता है की 3 दिन के अंदर यदि 50 लाख रुपया नहीं पहुंचा देते हो तो तुम्हारे दोनों लड़कों को जान से मार दिया जाएगा यदि तुम इसकी शिकायत प्रशासन में करते हो तो तुम्हें भी जान से मार दिया जाएगाइस धमकी भरे फोन को सुनकर व्यापारी का परिजनों सहित बुरा हाल हो गया। 

वह तत्काल इसकी सूचना थाना अध्यक्ष सिकरारा आशुतोष गुप्ता को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजन से आवश्यक जानकारी लेते हुए मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया और सुरक्षा की दृष्टि से अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज करते हुए व्यापारी के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया इस 50 लाख रंगदारी के मामले को लेकर पीड़ित परिवार ही नहीं पूरे क्षेत्र में भै का माहौल व्याप्त हो गया है लोगों का कहना है की योगी सरकार के कार्यकाल में जितना अधिक अपराधियों पर लगाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

उतनाही अधिक अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं इसका मुख्य कारण पुलिस की ढीलाई है कहीं भी किसी प्रकार की घटना होती हैतो अगर पुलिस असली मुलजिम को पकड़ कर जेल भेजने का कार्य करें तो अपराध पर लगाम लगाया जा सकता है फिलहाल मामला चाहे जो भी हो व्यापारी का परिवार बुरी तरह डर गया है बिजनेस व्यापार बंद हो गया है बच्चों की पढ़ाई लिखाई बंद हो गई है क्योंकि उसे डर है कि कहीं भी किसी भी प्रकार की घटना मेरे परिवार के साथ की जा सकती है। फिरहाल इस संबंध में पूछने पर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस की टीमे गठित करके गहराई से मामले की छानबीन की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से पीड़ित परिवार के घर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और वह बल तब तक तैनात रहेगा जब तक मुलजिमों को नहीं पकड़ लिया जाएगा फिर हाल कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें