#JaunpurNews : पंखे की हुक पर दुपट्टे के सहारे लटकता मिला महिला का शव | #NayaSaveraNetwork
मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के देवीगंज दलित बस्ती में शनिवार की रात पक्के मकान के एक कमरे में पंखे की हुक में दुपट्टे के सहारे महिला का शव लटकता मिलने से परिजन अवाक रह गए। फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई में जुट गई है। सिकरारा गांव के देवीगंज बस्ती निवासी प्रदीप गौतम रोज की भांति अपने मकान की छत पर भोजन करने के बाद सोने चले गए।
रात बारिश शुरू हुई तो वे दोनों नीचे आ गए। परिजनों की मानें तो गूंजा कमरे में सोने चली गई और प्रदीप बरामदे में सोने चला गया। आधी रात के बाद प्रदीप कमरे में सोने के लिए गया तो देखा कि पत्नी गूंजा देवी पंखे की हुक पर दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर झूल गई थी। शोर कर परिजनों को जगाया। पुलिस को सूचना देकर शव को नीचे उतारा। रविवार की सुबह मायके के लोग भी पहुंच गए है।