BREAKING

#JaunpurNews : ...तो आखिर कब होगी अवैध वसूली में लिप्त भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : ...तो आखिर कब होगी अवैध वसूली में लिप्त भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। यूपी बिहार सीमा पर बलिया जनपद के नरही थानाक्षेत्र में ट्रकों से पुलिस की वसूली का राजफाश होने के बाद की गई कड़ी कार्रवाई व मीरजापुर जिले में अवैध वसूली में लिप्त 29 भ्रष्ट पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा एक साथ लाइन हाजिर करने के बाद क्षेत्र में भी चर्चा होने लगी की यहां अवैध वसूली में लिप्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ कब कार्रवाई होंगी।

गौरतलब हो कि थानाक्षेत्र तीन जनपदों वाराणसी,आजमगढ़ व गाजीपुर से घिरा हुआ है।मई माह में आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गोमती नदी पुल में आई तकनीकी खराबी ठीक हो जाने पर पंद्रह महीनें बाद भारी वाहनों का आवागमन बहाल हुआ तो पुलिस कर्मी कनौरा सीमा, चंदवक व मोढ़ेला पिकेट पर ट्रकों को रोक कर जबर्दस्ती वसूली करने लगे न देने पर ट्रकों को पुल से जाने नहीं देते थे। जब इसका ट्रांसपोर्टरों द्वारा विरोध शुरू हुआ तो मामला चर्चा में आया। समाचार पत्रों में 19 मई के अंक में समाचार प्रकाशित हुआ। थोड़ी लगाम तो लगी लेकिन फिर भी वसूली जारी रही।नवागत थानाध्यक्ष ने कड़ाई तो की है लेकिन अभी भी भ्रष्ट पुलिस कर्मी रात में मौका देख वसूली में लिप्त हो जाते हैं। वसूली के लिए चर्चित रहे कुछ पुलिस कर्मी अभी भी प्रमोशन के बाद यहीं जमे हुए हैं। उनका काम बदस्तूर जारी है। बलिया व मीरजापुर जनपद में वसूली में लिप्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद क्षेत्र में ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है। देखना दिलचस्प होगा कि वसूली में लिप्त पुलिस कर्मी पुलिस अधीक्षक के रडार पर कब आते हैं।
#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : पूर्वांचल हॉस्पिटल की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : माउंट लिट्रा जी स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad



#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें