BREAKING

#JaunpurNews : जय भोलेनाथ जय श्री गौरीशंकर के नारों से गुंजायमान रहा क्षेत्र | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। सावन माह के दूसरे सोमवार को श्री गौरीशंकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। महिला पुरुष अलग अलग कतारों में खड़े होकर अपने बारी का इंतजार करते रहे। भक्तों ने हाथो में जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प, अक्षत आदि लेकर भगवान शिव को समर्पित किया। भोर में करीब पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। मंदिर के प्रबंधक सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि किसी प्रकार की कोई असुविधा श्रद्धालुओं को न होने पाए इसका पूरा ख्याल रखा गया है। परिसर में भारी पुलिस बल भी मौजूद रही। थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया पुलिस चौकन्ना हो चारों तरफ मौजूद रहे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक पूजन अर्चन किया किसी प्रकार का कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है





#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी के अध्यक्ष आलोक सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad


#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : पूर्वांचल के वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad





नया सबेरा का चैनल JOIN करें