BREAKING

#JaunpurNews : राष्ट्रीय ध्वज लगाने के संबंध में एसडीएम को दिया ज्ञापन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में क्षेत्र के शहीद हुए 23 वीर सपूतों के सम्मान में गांधी पार्क चंदवक में 101 फिट का राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए समाजसेवी अजीत सिंह के नेतृत्व में एसडीएम सुनील कुमार को ज्ञापन दिया गया। 

एसडीएम को दिए गए पत्रक में मांग की गई है कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 23 वीर सपूत अंग्रेजों से लोहा लेते हुए फांसी के फंदे पर झूल गए लेकिन उनके सम्मान व उन्हें याद करने के लिए क्षेत्र में कही पर भी न राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ है और न ही सड़क,खेल मैदान,गेट का नाम ही उनके गांवों में लिखा है जिससे आने वाली पीढ़ी उन्हें याद रख सके।अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ बन लग जाने से वाराणसी से नेपाल तक आने जाने वाले वीर सपूतों के बलिदान से परिचित हो सकेंगे। साथ ही डोभी क्षेत्र की आजमगढ़, वाराणसी व गाजीपुर सीमा पर शहीदी क्षेत्र में स्वागत बोर्ड लगाया जाय। पत्रक देने वालों में रामेश्वर सिंह, अरविंद पांडेय,वंशराज निषाद,सर्वेश चन्द्र, अमित सिंह, जयकेश भाष्कर,श्याम बहादुर सिंह सहित अन्य लोग थे।

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : जौनपुर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन और प्रज्ञा एसोसिएट्स के प्रो. अजय कुमार सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : प्रशस्य जेम्स के डायरेक्टर संदीप पाण्डेय की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें