#RajasthanNews : कार की टक्कर से स्कूटी सवार दम्पती की मौत, पुत्र घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर शहर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से स्कूटी पर सवार दम्पती की मौत हो गई तथा उनका पुत्र घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात को अम्बा माता निवासी सलमा बानू एवं उसका पति मोईन अहमद तथा पुत्र नावेद पारिवारिक कार्यक्रम में हिरण मगरी गये थे। देर रात करीब एक बजे वह स्कूटी से लौट रहे थे कि इसी दौरान हंसा पैलेस के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी।



