BREAKING

#JaunpurNews : महाराजा दक्ष प्रजापति की मनाई गई जयंती | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नगर के राशिदाबाद में चक्रदूत प्रजापति समाज द्वारा भगवान महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती मनाई गई। उपस्थित जनों ने भगवान दक्ष प्रजापति के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण करके पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष बसंत प्रजापति उर्फ अनिल सभासद ने भगवान दक्ष प्रजापति के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम एकजुट होकर कोई भी कार्य करेंगे तो समाज में एकता की क्रांति आएगी। महासचिव अजय प्रजापति एडवोकेट ने शिक्षा व एकता पर बल दिया।वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति ने कहा संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा, अगले वर्ष विशाल रूप से भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। 

इस अवसर पर संस्थापक महेंद्र प्रजापति, संरक्षक चंद्रशेखर प्रजापति, उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रजापति, संतोष प्रजापति, कोषाध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति, मीडिया प्रभारी आनंद प्रजापति, विकास प्रजापति भागीदारी पार्टी पीके, कोषाध्यक्ष सावन प्रजापति, रीता प्रजापति, प्रीति प्रजापति, सुषमा प्रजापति, सोनी प्रजापति, सार्थक प्रजापति आदि उपस्थित रहे।


#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन और प्रज्ञा एसोसिएट्स के प्रो. अजय कुमार सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : प्रशस्य जेम्स के डायरेक्टर संदीप पाण्डेय की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad


#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें