#LucknowNews: श्रावण मास के पहले सोमवार सीएम योगी ने किए महादेव के दर्शन, प्रदेशवासियों को दी बधाई | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। भगवान शिव को समर्पित सावन महीने की शुरुआत हो रही है। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। सावन के पहले दिन मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। भगवान शिव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में पहुंच रहे हैं। सीएम योगी ने भी सावन के पहले सोमवार के दिन भोलेनाथ की विशेष पूजा की। महादेव को जल चढ़ाकर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने विधिवत तरीके से भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी किया। वह यहां शिव भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने महादेव के दर्शन-पूजन कर देश के कल्याण की कामना की।
- सावन के पहले सोमवार की बधाई
वहीं सीएम योगी ने एक्स पर ट्वीट कर प्रदेशवासियों को सावन के पहले सोमवार की बधाई दी। उन्होंने लिखा- 'देवाधिदेव महादेव के परम प्रिय श्रावण मास और श्रावण मास के प्रथम सोमवार की प्रदेश वासियों एवं सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई!भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो'
- सीएम ने फरियादियों की सुनी फरियाद
गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद सीएम योगी ने जनता दर्शन किया। यहां उन्होंने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्या सुनीं। मुख्यमंत्री ने फरियाद सुनने के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया।
- काशी विश्वनाथ मंदिर में लगा भक्तों का तांता
बता दें कि आज सावन का पहला सोमवार है। ऐसे में देशभर के श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक करने काशी पहुंच रहे हैं। भोले बाबा के भक्तों का काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह से ही तांता लगा हुआ है। लोग रात भर से खड़े होकर अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं। हर किसी की मनोकामना है कि सावन के पहले सोमवार पर महादेव का जलाभिषेक कर सके। प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था का पूरा बंदोबस्त किया हुआ है। दर्शन करने पहुंचे दर्शनार्थी मिल रही सुविधा से संतुष्ट हैं।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News