#MumbaiNews: बारिश से बचने के लिए जरूरतमंद लोगों को धर्मेंद्रनाथ ठाकुर ने बांटी छतरी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। जोगेश्वरी  विधानसभा के सभी आठ वार्डो में 7 जून से आमजनों को समृद्ध और सुखी बनाने के लिए लगातार कई वर्षों से जनता की सेवा कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ ठाकुर और समाजसेविका ममता ठाकुर ने हजारों जरूरतमंद महिलाओं को बारिश से राहत के लिए छतरी वितरण का कार्यक्रम शुरू किया था, जो लगातार चलता रहा। और  एक महीने तक जोगेश्वरी के सभी वार्डो में धर्मेंद्रनाथ ठाकुर ने 28 हजार लोगों को छतरी देकर खूब चर्चा  बटोरी है। 


इस बाबत धर्मेंद्रनाथ ठाकुर ने बताया कि उनके द्वारा सात जून से छतरी वितरण का कार्यक्रम शुरू होकर 7 जुलाई तक लगातार एक महीने तक चलता रहेगा उन्हें सभी वार्डो के जरूरतमंद लोगो का जो प्रेम मिला वे सदैव उनके आभारी रहेंगे, और वे आगे भी हर जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहेंगे। बता दे कि भाजपा नेता धर्मेंद्रनाथ ठाकुर पिछले एक दशक से जोगेश्वरी विधानसभा में आए दिन हमेशा कोई ना कोई सामाजिक, धार्मिक सेवा करके स्थानीय जनता के बीच चर्चा में बने रहते हैं। उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन भी मिलता रहता है।


*D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  - Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*NEHRU BALODYAN SR. SECONDARY SCHOOL | KANHAIPUR, VAN VIHAR ROAD, JAUNPUR | #NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें