#JaunpurNews : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष इंदुप्रकाश सिंह की मदद को निकली देवदूत वानर सेना | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। देवदूत वानर सेना के आह्वान पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष जो कि कैंसर से पीड़ित है, के आर्थिक मदद के लिए देवदूत वानर सैनिकों ने मुहिम शुरू कर दी है। जिसके समर्थन में देवदूत वानर सेना के संरक्षक पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने एक लाख रुपये देकर शुरुआत की और साथ में जुड़ते हुए पूर्व राज्यमंत्री राणा अजीत सिंह ने भी एक लाख रुपये की मदद की। देवदूत वानर सेना के संरक्षक अजीत प्रताप सिंह के आहवान पर अभी तक देवदूत वानर सैनिकों में कुल लगभग सात लाख रुपये की मदद जुटा लिया है।
प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने बताया कि देवदूत वानर सेना जो कि देश की अग्रणी समाजसेवी संगठन है, इसी प्रकार की मुहिम चलाकर अब तक हजारों लोगों की जान बचा चुका है। चाहे इलाज के लिए पैसों की आवश्यकता हो, चाहे रक्त की आवश्यकता हो या गरीब बिटिया की शादी हो देवदूत वानर सेना इसी प्रकार मुहिम चलाकर मदद करते आये है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव सिंह, प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रमेश सिंह (रामा) एवं प्रदेश अध्यक्ष युवा राजा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।