#JaunpurNews : पूरी तरह से सफल रहा आंदोलन का पहला दिन : डा. अतुल | #NayaSaveraNetwork
जौनपुर। डिजीटलाइजेशन एवं ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत कंपोजिट विद्यालय छुंछा सहित पूरे जनपद में जिलाध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया। अध्यापकों में जोश और आक्रोश का आलम यह रहा कि पूरे जनपद में कहीं से भी किसी ने भी ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं दिया। सभी का कहना है कि पहले हमारी मांगों को पूरा किया जाय। उसके बाद ही किसी आदेश को हम शिक्षकों पर थोपा जाय। इस समय आवश्यकता है प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति किये जाने की। स्थानांतरण समायोजन किए जाने की, वेतन विसंगति को दूर किए जाने की। आगामी 14 अप्रैल तक काली पट्टी बांध करके विरोध जताया जाएगा और 15 जुलाई को भारी संख्या में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। उसके बाद 22 जुलाई से महानिदेशक कार्यालय पर भारी संख्या में उपस्थित होकर धरना एवं प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर जयसिंह यादव, दीपमाला, सर्वेश यादव, प्रियंका, आनंद, चंद्रशेखर, सरिता सिंह, प्रियंका प्रजापति, सरिता शर्मा, विकास यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF.jpg)