#JaunpurNews : आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत दो मजदूर की हुई मौत, महिला झुलसी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के कटघर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रही महिला मजदूर सहित दो की मौत हो गयी,जबकि एक महिला बुरी तरह झुलस गयी। जानकारी के अनुसार उसरिया गांव निवासी कामता प्रसाद यादव के कटघर गांव स्थित खेत में 6 मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे तभी तेज आवाज करती हुई आकाशीय बिजली चमकी। तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से खेत मे धान की रोपाई कर रहे कटघर निवासी शोभनाथ (45) रेखा (44) और शोभावती बुरी तरह झुलस गये। घटना के उपरांत खेत में काम कर रहे अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे तो देखा कि शोभनाथ और रेखा की मौत हो चुकी थी। गम्भीर रूप से झुलसी शोभावती को आनन फानन में लोग उपचार हेतु निजी अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। आकाशीय बिजली से मौत की खबर मिलते ही तहसील प्रशासन एवं थानाध्यक्ष अरविन्द सिंह मौके पर पहुंच गये। मृतक शोभनाथ के 3 पुत्र और 2 बेटियां हैं। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। वहीं मृतका रेखा की 4 सन्तान है। पति की कुछ दिन पहले मौत हो चुकी थी। पहले पिता और फिर माता का साया हमेशा के लिए उठ जाने से बच्चे अनाथ हो गये। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को अन्त्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया गया है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News