#JaunpurNews : श्री चौरा माता मन्दिर धर्मार्थ‌ ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : श्री चौरा माता मन्दिर धर्मार्थ‌ ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद में निकले श्री भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसी क्रम में नगर के रासमण्डल मानिक चौक में स्थित जगन्नाथ मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न से होते हुये ओलन्दगंज पहुंची रथयात्रा में शामिल लोगों सहित राहगीरों को श्री चौरा माता मंदिर धर्मार्थ‌ ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही भक्तों के लिए बुनिया एवं जल की व्यवस्था की गयी थी। इस नेक कार्य में मंदिर के प्रबन्धक महेन्द्र सोनकर, अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता, महामंत्री शम्भूनाथ गुप्ता, कमल भाटिया, सोमेश गुप्ता, संजय जायसवाल, आशीष गुप्ता, अनिल गुप्ता, कुलदीप जायसवाल, सुशील माली, राहुल जायसवाल, राजू गुप्ता, हिमांशु जायसवाल, सुलभ श्रीवास्तव, आशु जायसवाल, रोहन जायसवाल, आशू गुप्ता, विवेक अग्रहरी, आशीष अग्रहरी, अभिषेक अग्रहरी, वैभव वर्मा, प्रिंस गुप्ता आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

*NEHRU BALODYAN SR. SECONDARY SCHOOL | KANHAIPUR, VAN VIHAR ROAD, JAUNPUR | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें