BREAKING

#JaunpurNews : माउंट लिट्रा जी स्कूल में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया पौधरोपण | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : माउंट लिट्रा जी स्कूल में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया पौधरोपण | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। माउंट लिट्रा जी स्कूल फतेहगंज में मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ. अरविंद सिंह और विख्यात सिंह एवं प्रधानाचार्या श्वेता मिश्रा द्वारा आयोजित विद्यालय में पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान 2024 के अनुक्रम में पूर्व सांसद धनंजय सिंह द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रकृति से जुड़ने और उसे नष्ट होने से बचाने तथा प्राकृतिक वातावरण की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने स्वयं एवं बच्चों की सहभागिता का विशेष ध्यान रखते हुये पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। साथ ही साथ बच्चों द्वारा लगाये गये पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी।

*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें