#JaunpurNews : जफराबाद पुलिस ने वांछित को किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जफराबाद प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कस्बा जफराबाद उ0नि0 ईश्वर चन्द त्रिपाठी ने धारा 386/506 भादंवि के नामजद अभियुक्त पंकज गिरी पुत्र मनोज गिरी निवासी मेढ़ी थाना तहबरपुर जिला आजमगढ़ को क्षेत्र के हौज तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। इासके बाद चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 जय प्रकाश यादव के अलावा उ0नि0 ईश्वर चन्द त्रिपाठी, हे0का0 विपुल राय, हे0का0 दीपक सिंह, हे0का0 सुमित सिहं, का0 अली अहमद शामिल रहे।
![]() |
Ad |
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News