#JaunpurNews : आइडियल होमियोपैथिक वेलफेयर आर्गनाइजेशन की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित | #NayaSaveraNetwork
- जौनपुर के डा. सत्येन्द्र सिंह एवं डा. आरपी यादव प्रादेशिक टीम में किये गये शामिल
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। आइडियल होमियोपैथिक वेलफेयर आर्गनाइजेशन (I.H.W.O.) उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सोनभद्र में हुई। बैठक में सत्र 2024-2026 के लिए कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। यह चुनाव डा. मनोरंजन पाल कोलकाता चुनाव पर्यवेक्षक एवं डा. जेएन सिंह चुनाव अधिकारी की देख-रेख में सर्वसम्मति से हुआ। चुनाव के उपरान्त की गयी घोषणा के अनुसार डा. दिनेश त्रिपाठी वाराणसी अध्यक्ष, डा. कुसुमाकर राय राबर्ट्सगंज उपाध्यक्ष, डा. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर गुप्ता प्रयागराज उपाध्यक्ष, डा. आरपी यादव मछलीशहर-जौनपुर महासचिव, डा. दलजीत सिंह रायबरेली सहायक सचिव एवं डा. सत्येन्द्र सिंह जौनपुर कोषाध्यक्ष चुने गये। इस पर उपस्थित साथियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस आशय की जानकारी डा. राम नारायण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News