#JaunpurNews : आरोप: कागजी घोड़े दौड़ाकर ग्राम प्रधान ने निकाल लिये लाखों रुपए | #NayaSaveraNetwork

  • वर्ष 2017 में निकल गया पैसा मगर धरातल पर अभी तक नहीं हुआ कार्य

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के बसरही ग्राम के पूर्व प्रधान मनोज तिवारी उर्फ पंचम एवं वर्तमान प्रधान खुशबू तिवारी के ऊपर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार तथा कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए खंड विकास अधिकारी सुजानगंज को एक पत्र दिया। उन्होंने बताया कि बसरही ग्रामसभा के पूर्व प्रधान मनोज तिवारी उर्फ पंचम द्वारा कोलाहलपुर ग्राम में एक नाली का निर्माण दिखाकर 2017 में ही लगभग 2,32,733 रुपया निकाल लिया गया परंतु कार्य अभी तक नहीं हुआ। इसके अलावा वर्ष 2019 में एक ही सीसी रोड का एक बार निर्माण कराकर एक साल के अंदर उसी कार्य को 4 बार दिखाकर लगभग 4,50,000 रुपया निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने वर्तमान प्रधान खुशबू तिवारी के ऊपर आरोप लगाया कि बसरही बाजार में स्थित सामुदायिक शौचालय पर वर्ष 2021 में इंटरलॉकिंग निर्माण को दिखाकर लगभग 76,830 रुपया निकाल लिया गया लेकिन कार्य अभी तक नहीं हुआ। इस बाबत पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी सुजानगंज श्याम नारायण चतुर्वेदी ने बताया कि ग्रामीणों का प्रार्थना पत्र हमारे पास आया है। इसके संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को शिकायत की सत्यता जानने के लिए आदेशित किया जा चुका है।

*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp | https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें